पुलिस ने कोरोना से जागरूक करने अभियान चलाया
Aug 13 2020
ग्वालियर। कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी के निर्देशानुसार एएसपी शहर पश्चिम सतेंद्र सिंह तोमर द्वारा लश्कर क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए व मास्क लगाने के लिए लोगो को जागरुक करने हेतु अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।
इस अभियान के दौरान दुकानदारों एवं वाहन चालकों को सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का उपयोग करने के लिए समझाइश दी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले और मास्क ना लगाने वाले दुकानदारों व वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट एवं रेडक्रॉस के तहत चालान किए व उनसे शुल्क वसूला गया।
गुरुवार की कार्यवाही एएसपी शहर पश्चिम सतेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में एसडीएम लश्कर, सीएसपी लश्कर एवं लश्कर सर्किल के थानों की पुलिस टीम द्वारा संपादित की गई। ग्वालियर पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









