अग्रकुल महिला समिति में रही जन्माष्टमी की धूम

Aug 13 2020

ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति के ग्रुप में जन्माष्टमी पर बृज का जैसा उत्सव मना।  संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल और रश्मि अग्रवाल ने बताया की हमारे सभी सदस्यों ने अपने घरों  में लड्डू गोपाल जी को सजाया उनकी झांकी लगाई और खुद भी यशोदा मैया की तरह सजकर उनका माखन मिश्री से भोग लगाकर अपने पिक लेकर ग्रुप पर सांझा किये। ऐसा सिलसिला सुबह से शुरू होकर देर रात तक चला । इस प्रकार ग्रुप में ग्वालियर में ही मथुरा बन गया और ये त्यौहार ऑनलाइन ही हर्षोल्लास के साथ मन गया। जिन सदस्यों ने झांकी सजाई वो हैं ललिता अग्रवाल मीरा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, वन्दना सिंघल, हेमलता गोयल, अलका जिंदल, नीतू गोयल, रोहिणी अग्रवाल, नीलम जैन, बबिता गुप्ता, सीमा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, मोनिका जैन, प्रीति अग्रवाल, सीमा बंसल, अमिता जैन, नेहा सराफ, सपना अग्रवाल आदि ने गोपियाँ बन श्री कृष्ण की आराधना की।