कर्तव्य जन सामाजिक संस्था ने ऑनलाइन "जन्माष्टमी महोत्सव" का आयोजन किया
Aug 13 2020
ग्वालियर। कर्तव्य जन सामाजिक संस्था की ओर से ऑनलाइन " जन्माष्टमी महोत्सव" का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने मैया यशोदा का रूप लिया और अपने प्यारे प्यारे नन्हे मुन्नों को कृष्ण बना कर एक सुंदर रूप दिया। जिसमें वह सज संवर कर बहुत ही मनमोहक रूप में अपने आप को प्रदर्शित किया। इसमें जिन महिलाओं के बच्चे बड़े थे उन्होंने अपने घर के लड्डू गोपाल को सजाकर उनके साथ फोटो भेजे ओर उनके लिए सुंदर भजन और गाने भी गाये। जिसमे महिलाओं ने अपने अपने नन्हे मुन्नों के साथ बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। जिसमे श्री कृष्ण जी की अनोखी नटखट लीलाओं को प्रदर्शित किया लॉकडाउन और कोरोना के कारण महिलाये और बच्चे घर से बाहर नही जा पा रहे हैं तो वह इन प्रतियोगिताओ में भाग लेकर अपने टेलेंट को निखार रहे है। इस प्रतियोगिता मे ग्वालियर एवं ग्वालियर से बहार की 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता मे पहली केटेगिरी में पहला स्थान वंदना जुनेजा, दूसरा स्थान श्रेया गुप्ता, नेहा गुप्ता, तीसरा स्थान मेहर खत्री, सुषमा जैन, समता हनोतिया, दूसरी केटेगिरी में पहला स्थान ध्रुव राजौरिया, इशिता गौड़. दूसरा स्थान गोपाला शिवहरे, कनिष्का अग्रवाल, अलिशका दिल्ली, तीसरा स्थान इवी अग्रवाल, ऋतुराज गुप्ता, रीना अग्रवाल, तीसरी केटेगिरी में पहला स्थान वंदना जुनेजा, दूसरा स्थान नीतू गोयल, दीपिका भमनानी,नम्रता श्रीवास्तव,तीसरा स्थान इंदु द्विवेदी, मिथलेश बघेल, चौथी केटेगिरी में पहला स्थान श्रेया गुप्ता, नम्रता गुप्ता दूसरा स्थान अनुराधा शिवहरे, नीरजा लोनकर, रंजना चौबे, तीसरा स्थान सुनील राजपूत, जया निगुडकर, ज्योति गुप्ता को दिया गया यह प्रतियोगिता संस्था द्वारा ऑनलाइन आयोजित की गई जिसमें निर्णयको की सराहनीय भूमिका रही। जिसमे निर्णयक के रूप में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष खुशबू गुप्ता, मिसेज इंडिया पूनम सप्रा, फि़ल्म एक्टर्स संघमित्रा कौशिक रहीं। संस्था की ओर से संस्था अध्यक्ष शैलजा शर्मा संस्था संरक्षक भारती राजोरिया, संरक्षक शोभा सिकरवार, संस्था संयोजक पवन शर्मा , मीडिया प्रभारी मुकेश कुलश्रेष्ठ, डॉ. वीणा प्रधान, जयश्री बाथम, रेनू जैन, निधि बंसल, सुमन दीक्षित, ममता बलिया, सुनीता तोमर, सुमन दीक्षित, कंचन शर्मा, सपना पाल, संगीता श्रीवास्तव, शोभा कुशवाह, संगीता पाल, नैना जैन, अनुराधा तोमर, संगीता पाल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









