गुरुद्वारा दताबंदी छोड़ टीम का रहा विशेष योगदान

Aug 13 2020

ग्वालियर। शंकरपुर स्थित बरा डंपिंग ग्राउंड पर बनाए जा रहे जीवनदायी वन परिक्षेत्र में गुरुवार को द फेथ ऑफ पब्लिक स्टूडेंट वेलफेयर एवं शिक्षा समिति ग्वालियर के तत्वावधान में ज़ी न्यूज 24 के द्वारा गुरुद्वारा श्री दाता बंदी छोड़ के सहयोग से स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर की स्मृति में वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत 100 मध्यम आकार के वृक्ष रूपी पेड़ लगाए गए जो 5 से लेकर 10 फीट तक की हाइट के हैं। 
आयोजन के अतिथियो में ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, गुरुद्वारा श्री दाता बंदी छोड़ के बाबा लक्खा सिंह, क्षेत्रीय पार्षद जगत सिंह कौरव, वार्ड 35 के पूर्व पार्षद राजेंद्र जैन, ज़ी न्यूज़ 24 के चीफ एडिटर रवि यादव, इंद्रजीत सिंह राजपूत, प्रदीप लक्षणे, सुनील राजपूत, अरुण कुशवाहा ध्रुव गौतम, रमेश पचौरी, लक्ष्मी नारायण प्रजापति, शैलेंद्र कुमार, जोधा सिंह आदि सहित तमाम क्षेत्रीय गणमान्य जन नागरिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी के द्वारा मिलकर सोशल डिस्टेंसिंग का याल रखते हुए वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।
वृक्षारोपण की शुरुआत होने से पहले बाबा लक्खा सिंह के द्वारा लगाए जाने वाले वृक्षों की सुरक्षा और पल्लवित पोषित होने के लिए बाकायदा अरदास की गई उसके बाद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आरंभ हुआ।
इस अवसर पर बाबा लक्खा सिंह के द्वारा अर्जुन का पौधा लगाकर वृक्षारोपण का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के द्वारा पीपल और मध्य प्रदेश के शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के द्वारा अर्जुन का पौधा लगाया गया।
इसके बाद आयोजन में शामिल अन्य लोगों व गुरुद्वारा दाताबंदी छोड़ की पूरी टीम के द्वारा लाए गए वृक्षों का रोपण किया गया। उनमे खाद पानी डाला गया। इस अवसर पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जो लोग इस जीवनदाई वन परिक्षेत्र में वृक्षारोपण कर रहे हैं उनका यह कार्य विशेष सराहनीय है। इस सराहनीय कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी।