युवाओं में हो राष्ट्र के प्रति भावना जागृत : कर्नल

Aug 12 2020

ग्वालियर। राष्ट्र के प्रति हम सभी को समर्पित रहते हुए आगे रहना चाहिए और सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाना चाहिए। आज सीमाओं पर सेना के जवान हम सभी की सुरक्षा के लिए तैनात हैं। राष्ट्र के प्रति युवाओं में भावना जागृत हो इसके लिए इस तरह के आयोजन होने चाहिए। हम फाउण्डेशन द्वारा हनुमान चौराहे पर राष्ट्र के प्रति 2 मिनट की शुरुआत की गई है, यह अच्छी पहल है। यह बात बुधवार को कर्नल एसएम छारी ने कही।
बुधवार सुबह से ही झमाझम बारिश के बीच राष्ट्रगान करने के लिए हम फाउण्डेशन के पदाधिकारी व समाजसेवी एकत्रित हुए। महाराज बाड़े के बाद अब हनुमान चौराहे पर बुधवार से राष्ट्रगान शुरू हो गया, जिसका शुभारंभ सुबह सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, कर्नल मनिंदर सिंह चहल, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, पूर्व पार्षद गंगाराम बघेल आदि ने किया। बारिश होने के बाद भी राष्ट्र के प्रति अतिथि और शहरवासी भीगते पानी में राष्ट्रगान बजते ही सावधानी की मुद्रा में खड़े रहे और भारत माता के जयकारे लगाए। 
कार्यक्रम संयोजक दिनेश शुक्ला ने बताया कि अब सुबह 8 बजे रोज राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर हरिओम बघेल, प्रवीण गुप्ता, अनिल गोयल, अजीत गुप्ता, एमएल दौलतानी, जीतेंद्र शर्मा, मुकुंद लघाटे, अमरीश पालीवाल, आबिद खान आदि मौजूद थे। 
महाराज बाड़े पर हुआ स मान
भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्र के प्रति युवाओं में भावना जागृत करने के लिए 2 मिनट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम का आयोजन पिछले 2 वर्षों से किया जा रहा है। आज ही के दिन 12 अगस्त 2018 कोइसका आगाज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कियाथा। 2 वर्ष पूरे होने पर सुबह कई लोगों कास मान किया गया और राष्ट्रगान हुआ। इस मौकेपर गिरीश गर्ग सहित कई लोग मौजूद थे।