शक्कर से भरे ट्रक में लगी आग, दमकल दस्ते ने दो गाड़ी पानी फेंककर किया काबू
Aug 12 2020
ग्वालियर। शक्कर से भरे ट्रक में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए पानी फेंकना शुरू कर दिया। एबी रोड पर ट्रक में आग लगने से हाइवे पर वाहन रूक गए और जाम लग गया। ट्रक में आग लगने की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने व जाम को खुलवाने में जुट गई।
दमकल के सहायक फायर ऑफिसर देवेंद्र जखेनिया ने बताया कि ट्रक क्र. आरजे11 जीबी 2391 शक्कर भरकर दिल्ली जा रहा था तभी पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के आगे निरावली तिराहे के पास अचानक से ट्रक में आग की लपटें उठने लगीं। ट्रक में आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताई जा रही है। जैसे ही ट्रक में आग लगी तो ट्रक चालक मीतू सिंह अपने साथी के साथ ट्रक को छोड़कर दूर हो गया। ट्रक में शक्कर भरी होने के कारण देखते ही देखते ट्रक आग की लपटों से घिर गया। हाइवे पर ट्रक में आग लगने के बाद वाहनों के पहिए थम गए और जाम की स्थिति बन गई। आग लगने की खबरमिलते ही दमकल की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
ट्रक मालिक अनूप शिवहरे ने बताया कि ट्रक दिल्ली जा रहा था और उसमें 600 कट्टे शक्कर भरी थी जो आग लगने के कारण पूरी जल गई है। ट्रक मालिक अनूप शिवहरे का कहना है कि दो माह पहले ही ट्रक को तैयार कराया है। एक्सीडेंट होने के कारण ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था जिसकी बॉडी बनवाई गई और टायर भी नए डलवाए थे जो आग की भेंट चढ़ गए।
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के निरावली के पास ट्रक में आग लगने की खबर मिलने के बाद मौके पर फायर ऑफिसर उमंग प्रधान, सहायक फायर ऑफिसर देवेंद्र जखेनिया, हजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार, पुरानी छावनी गश्त प्रभारी लखपत सिंह, डायल100 में तैनात आरक्षक राकेश शर्मा, राकेश रावत व हफीज खान पहुंच गए थे जिन्होंनेआग बुझाने के साथ ही हाइवे पर लगे जामको खुलवाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









