पांच-पांच हजार रुपए के पांच इनामी पकड़े

Aug 12 2020

ग्वालियर। लंबे समय से फरार पांच-पांच हजार रुपए के 5 इनामी बदमाशों को क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोचा है। दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने शिवपुरी लिंक रोड से और तीन को मुरार इलाके से दबोचा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पूछताछ में क्राइम ब्रांच को दो अन्य आरोपियों की सूचना मिली है। जिस पर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को दबोचने रवाना हो गई है। 
क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि पांच-पांच हजार रुपए के दो इनामी शिवपुरी लिंक रोड पर देखे गए हैं। सूचना मिलते ही एसआई मनोज सिंह परमार के नेतृत्व में आरक्षक नरवीर राणा, भगवती सोलंकी, योगेन्द्र तोमर, विकास तोमर, महेन्द्र ्रसिकरवार व रामवीर सिंह की टीम बनाकर आरोपियों की गिर तारी के निर्देश दिए। क्राइम ब्रांच ने मौके पर पहुंचकर मनीष गुर्जर पुत्र सिकंदर गुर्जर निवासी पिंटों पार्क को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों पर थाटीपुर थाने में दर्ज मामले में पांच-पांच हजार रुपए का इनाम है। वहीं पूछताछ में पता चला कि मुरार थाने में हत्या के प्रयास के मामले में फरार पांच-पांच हजार रुपए के आरोपी सोनू पुत्र टीकाराम जाटव निवासी सिद्धपुरा व महेन्द्र पुत्र बालकिशन जाटव, अनूप गुर्जर पुत्र गजेंद्र गुर्जर निवासी दीनदयाल नगर अपने घर पर आए हुए हैं। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच ने उनके घर पर दबिश देकर उन्हें भी दबोच लिया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों से दो अन्य फरार पांच-पांच हजार रुपए के इनामी बदमाशों की सूचना मिली है। जिस पर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को पकडने ेके लिए रवाना हो गई है। 
चार दिन से क्राइम ब्रांच कर रही थी घेराबंदी
आरोपियों को पकडऩे के लिए पिछले चार दिन से क्राइम ब्रांच की टीम घेराबंदी में लगी हुई थी और लगातार दबिश दे रही थी। क्राइम ब्रांच की दबिश के चलते आरोपी अपने घरों से फरार चल रहे थे। सटीक सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच ने दबिश दी और आरोपियों को दबोच लिया।