छह आरोपियों से कट्टा, मिर्ची पाउडर सहित अन्य हथियार हुए बरामद
Aug 12 2020
ग्वालियर। डकैती की योजना बनाते हुए छह बदमाशों को डबरा थाना पुलिस ने बृजपुर रोड के पास से पकड़ा है। पुलिस को बदमाशों से तीन कट्टे, बका और मिर्ची पाउडर सहित अन्य सामान भी मिला है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे एक कारोबारी के घर डकैती डालने जा रहे थे।
एसपी अमित सांघी व एएसपी राय सिंह नरवरिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बृजपुर रोड के पास कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं। सूचना मिलते ही डबरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल, थाना प्रभारी गिजौर्रा शक्ति सिंह व डबरा देहात थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह गुर्जर तथा आंतरी थाना प्रभारी अमित शर्मा को बदमाशों की घेराबंदी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छह आरोपियों को दबोच लिया और उनसे तीन कट्टे व दो बका सहित मिर्च पाउडर तथा अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित होना बताया है।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम हेमंत जाटव पुत्र राजेन्द्र सिंह जाटव निवासी डबरा, पंजाब सिंह जाटव पुत्र होतम सिंह जाटव निवासी बिजौली, दीपक उर्फ दीपू जाटव पुत्र अमर सिंह जाटव निवासी गणेशपुरा बिजौली, केशव जाटव पुत्र होतम सिंह जाटव निवासी मौ जिला भिण्ड, मोनू जाटव पुत्र हरिराम जाटव निवासी मेहरा कॉलोनी थाटीपुर और रिंकू जाटव पुत्र चतुरी लाल जाटव निवासी मेहरा कॉलोनी थाटीपुर बताया है।
इन वारदातों का हुआ खुलासा
पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपियों ने ग्वालियर, थाटीपुर, सिरोल में सात वारदात, उटीला में एक, डबरा देहात थाने मेंं एक डबरा सिटी में पांच वारदातों का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस टीम अन्य वारदातों का पता लगा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









