कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजमोहन परिहार का निधन

Aug 11 2020

ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह परिहार का मंगलवार सुबह मेदांता अस्पताल दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया । 
कांग्रेस नेता चन्द्रपाल सिंह राठौर के अनुसार बृजमोहन सिंह परिहार की पार्थिव देह लेकर उनके परिजन दिल्ली से ग्वालियर उनके बसंत विहार स्थित निवास पर पहुंचे। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
इधर कांग्रेस नेता परिहार के निधन को लेकर जिले भर के कांग्रेसियों में शोक की लहर है। कांग्रेस नेता वासुदेव शर्मा के अनुसार परिहार सच्चे कांग्रेस के कार्यकर्ता थे, वह जीवन भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिये लगातार संघर्ष रत रहे।