ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Aug 11 2020

ग्वालियर। बिरला नगर रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। वह किसी ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जान खो बैठा है। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक की शिना ती के लिए भी प्रयास करना शुरू कर दिए हैं। बताया जाता है कि सुबह लगभग साढ़े सात बजे इस क्षेत्र के लोग रेलवे लाइन के पास गए तो उन्हें वहां एक क्षतविक्षत और रक्त रंजित शव पड़ा दिखाई दिया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के काफी प्रयास के बावजूद शव की शिनात नहीं हो सकी। तभी पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
पुलिस ने शिना त कराने के वास्ते मृतक के कपड़े कजे में ले लिया है। शव करीब 50-55 वर्षीय व्यक्ति का है। ट्रेन से बुरी तरह से कट जाने के कारण सिर क्षत-विक्षत हो गया था। यह पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति किस ट्रेन से कटा है।