हिंदू महासभा ने क्षैत्रीय सांसद को सौंपा 7 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन

Aug 11 2020

ग्वालियर। 7 सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा जिला ग्वालियर की इकाई ने क्षैत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हिमस के चुनिंदा पदाधिकारी उपस्थित रहे। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला इकाई के पदाधिकारी नई सड़क स्थित सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के निज निवास पर पहुचे और नारेबाजी करते हुए 7 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ज्ञापन देने वालों का नेतृत्व हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सेन एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष पूर्व पार्षद बाबूलाल चौरसिया संयुक्त रूप से कर रहे थे। ज्ञापन देते हुए हिंदू महासभा के राष्टीय उपाध्यक्ष डॉ.जयवीर भारद्वाज ने सांसद श्री शेजवलकर को ज्ञापन पढ़कर सुनाया। ज्ञापन पढ़ते हुए डॉ भारद्वाज ने चेताते हुए कहा कि महाराज बाड़े पर टाऊन हॉल व मार्केट बनकर तैयार हो गयी हैं, मार्केट के आगे टीने लगाकर सड़क घेरी जा रही है। यदि 15 अगस्त तक लोकापर्ण नही हुआ तो हिंदू महासभा पड़ाव आर.ओ.बी. की तर्ज पर सित बर माह के किसी भी दिन जनता लोकापर्ण कर देगी। इसके अलावा ज्ञापन में सफाई कर हटाने, भवन नामकरण के नाम पर 50 रुपये से 5 हजार रुपये की राशि वापस लेने, बिजली के मनमाने बिल बंद करने, प्रधानमंत्री की घोषणा के तहत जनता को मिलने वाला राशन दिलाने, कमरतोड़ महंगाई एवं कालाबाजारी रोकने, दौलतगंज मंदिर को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने, नगर निगम में फर्जी नियुक्तियों की जाँच करवाने, मूर्तिकारों को आर्थिक सहायता देने, तथा वीर सावरकर सरोवर का तय समय सीमा में जीर्णोद्धार कराने की माँगे प्रमुखता से शामिल हैं। ज्ञापन देते हुए उपस्थित हिमस नेताओं ने कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों विशेष रूप से पालन किया। ज्ञापन देने वालों में श्याम बाबा, अखिल सक्सेना, आनंद माहौर, अनुराग श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।