कोरोना मरीज अस्पताल की छत से कूदा, हालत गंभीर
Aug 10 2020
ग्वालियर। शहर में कोरोना पाजिटिव मरीज ने आत्महत्या करने के लिए हास्पिटल के तीसरे माले से छलांग लगा दी। इससे पहले इस कोरोना मरीज ने अपना हाथ काटा फिर अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद गया। गंभीर हालत में मरीज को कोरोना वार्ड के आईसीयू वार्ड में रखा गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्वालियर जयारोग्य परिसर में बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में धर्मेन्द्र नामक एक मरीज भर्ती है। बताया जाता है कि इसने पहले वार्ड में बने टॉयलेट में जाकर हाथ काटा उसके बाद तीसरे मंजिल से छलांग लगा दी। छलांग लगाते ही वह नीचे लगे जनरेटर के टीन शेड पर जा गिरा। जैसे ही यह गिरा तो आवाज आई तो तत्काल वहां पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने देखा। इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को दी। हालांकि इस मौके पर मौजूद चिकित्सकों से अस्पताल के आईसीयू में ले गये जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाला व्यक्ति 50 वर्षीय धर्मेन्द्र ग्वालियर किला गेट का निवासी है और 8 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ था। फिलहाल उसके गंभीर होने की वजह से यह साफ नहीं हो पाया कि उसने जान देने की कोशिश क्यों की। क पू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्यवाई की जायेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









