महापर्व पर्यूषण का आगमन घर-घर में जय जिनेंद्र की पट्टी का लगाकर करे-मुनिश्री

Aug 10 2020

ग्वालियर। लॉक डाउन के चलते हुए इस बार महापर्व पर्यूशण पर्व का आगमन हम घर-घर और अपने अपने घरो के बाहर जय जिनेंद्र की पट्टी लगाकर एवं घर के छत पर जैन ध्वज फेरकर भव्य शुभारंभ करेगे। कोरोना संकट को देखते हुए इस बार पर्यूशण पर्व की आराधान, तप, ध्यान और प्रभु भक्ति अपने घरो में करेगे। संत ही समाज के युवाओ को सुसंस्कार देते हैं। युवाओ को समाज और संस्था में आगे आकर धर्म के प्रतिक अपना कर्तव्यो को निभाना चाहिए। जैन मिलन की मीटिंग देव शास्त्र गुरु के समक्ष ही होना चाहिए। जिससे धर्म की प्रभावना होती है। यह बात राश्ट्रसंत मुनिश्री विहर्श सागर महाराज ने आज सोमवार को नई सडक स्थित चंपाबाग धर्मषाला में भारतीय जैन मिलन क्षेत्रीय क्रमाक-2 की ग्रुप ए के शाखाओ के अध्यक्ष-मंत्री मीटिंग में संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
  जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-2 के क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज जैन छाबड़ा एवं क्षेत्रीय मंत्री वीर राकेश जैन गोपाचल द्वारा ग्रुप ए पुरुष 10 शाखाओं की मीटिंग मुनिश्री विहर्ष सागर जी महाराज के सानिध्य में माक्स पहनकर एवं सोशल डिस्टेस का पालन करते हुए आयोजित की गई। मीटिंग का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर ंिकया गया।
  इस मीटिंग में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालचंद जैन, कार्यकारी चेयरमैन जैन मिलन फाउंडेशन अतिवीर सुनील जैन गोधा, राष्ट्रीय चेयरमैन जनगणना जागरूकता राजीव जैन एडवोकेट, क्षेत्रीय पदाधिकारी गण  एवं ग्वालियर की 10 शाखाओ के अध्यक्ष-मंत्री ने हिस्सा लिया।  
  कार्यक्रम संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज छाबड़ एवं आभार क्षेत्रीय मंत्री राकेश कुमार जैन ने व्यक्त किया। इस मौके पर जैन मिलन ग्वालियर के अध्यक्ष संजीव अजमेरा, मंत्री योगेश बोहरा, पंकज बाकलीवाल, संजय जैन, विनय कासलीवाल आदि मौजूद थे।