बिना मास्क लगाए किले पर मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों पर कार्यवाई

Aug 10 2020

ग्वालियर। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को किले पर पहुची और मॉर्निंग वॉक के लिए मुंह पर बिना मास्क लगाकर पहुचे लोगों को नसीहत देते हुए उन पर कार्यवाई की गई। एसपी अमित सांघी और एएसपी ट्रैफिक पंकज पांडेय के मार्गदर्शन में ट्रैफिक पुलिस की एक टीम ने सोमवार की अल सुबह किले का औचक भ्रमण करने पहुची। टीम की अगुवाई ट्रैफिक डीएसपी नरेश अंनोटिया कर रहे थे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस को बड़ी तादात में मॉर्निंग वॉक करने पहुचे लोग बिना मास्क के तफरी करते मिले। ऐसे लोगों पर ट्रैफिक डीएसपी अंनोटिया ने कार्यवाई करते हुए बतौर समझाइश रेडक्रास की रसीदें काटीं और उन्हें मास्क वितरित किये। मालूम हो कि शासन की तय गाईडलाईन के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए मुंह पर मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आदि हर श स के लिए अनिवार्य है।