पांच हजार का फरारी ईनामी बदमाश क्राइम ब्रांच ने किया गिर तार

Aug 10 2020

ग्वालियर। उप पुलिस अधीक्षक अपराध रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन मे की जा रही कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच  दामोदर गुप्ता को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना जनकगंज  ग्वालियर के अपराध 816/2019 धारा 456,354,294,506भादवि मे फरारी ईनामी बदमाश जीवन बाल्मीक पुत्र सुरेश बाल्मीक निवासी नाले के किनारे बाबन पायगा थाना जनकगंज ग्वालियर को गिर तार किया है। उक्त बदमाश की गिर तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।
सराहनीय भूमिका - उक्त फरारी ईनामी बदमाश को गिर तार करने मे थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. दामोदर गुप्ता, नरेन्द्र सिसौदिया, कुलदीप वर्गे, राजीव सोलंकी, चन्द्रवीर गुर्जर, राजेश तोमर, अनिल, रोहित, भगवती सोलंकी, अरविन्द्र, लोकेन्द्र तोमर, लोकन्द्र चौहान की सराहनीय भूमिका रही है।