खुद की लापरवाही अब पड़ रही है शहरवासियों को भारी, पॉजीटिव हुए 3 हजार
Aug 08 2020
ग्वालियर। हमारे द्वारा बरती जा रही लापरवाही स्वयं को ही नहीं बल्कि परिवार को भी भारी पड़ रही है। घर के बाहर सड़कों पर बेहताशा उमड़ती लोगों भीड़ के साथ ही न चेहरे पर मास्क और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखना अब शहरवासियों पर भारी पड़ रही है। हद तो यह है कि मुंह और नाक ढंकने वाले मास्क व रुमाल व गमछे लोगों के गले पर लटके देखे जा सकते हैं।
यही कारण है कि अनलॉक -2 के बाद से ही शहर में कोरोना संक्रमण की र तार बेकाबू हो चुकी है। आलम यह है कि बीते बीस दिनों में ही संक्रमित मरीजों की सं या ढाई हजार के पार जा पहुंची है। शहर में कोरोना ने जिस तेजी से र तार पकड़ी है उसने मालवा व भोपाल जिले को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां लॉकडाउन के 68 दिनों में कोरोना प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में नियंत्रण में दिख रहा था वहीं अनलॉक -3 के दौरान शहरवासियों द्वारा बरती गई लापरवाही ही अब पूरे शहर पर भारी पड़ रही है। शहर क ा ऐसा कोई कोना नहीं होगा जहां संक्रमित नहीं मिला हो और वह क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में तब्दील नहीं हुआ हो।
युवा सबसे अधिक संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले आंकड़ों पर नजर डालें तो रोजाना मिल रहे संक्रमित मरीजों में सबसे अधिक संक्रमित युवा ही सामने आ रहे हैं। पिछले बीस दिनों में 20-30 आयु के 326 व 30-39 आयु के साढ़े तीन सौ कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं जबकि कोरोना काल में अब तक दो दर्जन कोरोना पीडि़त मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि लॉकडाउन की अवधि में क ोरोना से मरने वालों का आंकड़ा सिर्फ चार तक ही सीमित था। ये बरतें सावधानी
- बिना मास्क के खरीदारी के लिए पहुंचने वाले कोई लेनदेन नहीं करें, क्योंकि बिना मास्क वाले को जितना कोरोना संक्रमण का खतरा है उतना ही दुकानदार को भी उसके संपर्क में आने से होता है। वहीं बाजार में भीड़भाड़ का हिस्सा कतई नहीं बनें।
- घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाना नहीं भूलें साथ ही कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए दुकान, ऑफिस पहुंचने पर दिन में चार बार हाथों को सेनेटाइज करना नहीं ाूलें साथ ही किसी भी बाहरी व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने पर सोशल डिस्टेंसिंग रखना ही कोरोना संक्रमण से बचाव का मूलमंत्र है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









