शनिवार को मौसम रहा मिला जुला

Aug 08 2020

ग्वालियर। शहर में एक दिन अच्छी बारिश तो दो दिन सूखे की स्थिति बन रही है। चक्रवातीय असर के बावजूद शहर में अच्छी बारिश नहीं हो पाई है। अब चक्रवात भी कमजोर होकर गुजरात के कच्छ में खिसक गया है। 
मौसम विभाग के दावे शहर के लिए फेल साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर में दिन भर बादलों की आवाजाही जारी रही और धूप खिली रही, लेकिन शहर के कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी के अलावा तेज बारिश नहीं हो पाई। शनिवार को मौसम मिला-जुला रहा।
आसमान में काले बादलों की आवाजाही देखने को मिली। वहीं धूप भी विराजमान रही। मौसम विभाग के जानकार बताते हैं कि दक्षिणी-पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर जो कम दबाव का क्षेत्र गुरुवार तक बना था वह अब गुजरात के कच्छ की ओर खिसक गया है। जिससे होकर द्रोणिका मध्यप्रदेश में अवस्थित है। अब एक और चक्रवात नौ अगस्त को उार और पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है जो बारिश लेकर आएगा। बारिश में ब्रेक लगने के बाद फिर शनिवार को तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है।