रेलवे ट्रेक पर मिले दोनों शवों की हुई शिना त

Aug 08 2020

ग्वालियर। गत दिवस झांसी रोड थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव पुलिस ने बरामद किए थे। शनिवार को  दोनों मृतक का पोस्टमार्टम हुआ। दोनों के परिजनों का आरोप है कि हमारे पुत्रों की हत्या की गई है और गुमराह करने के लिए शव को यहां फेंका गया है।  थाना झंासी रोड पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सारी कहानी क्लीयर हो जाएगी। 
इधर पुलिस अब सिर्फ हत्या के एंगल पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। शुक्रवार को ट्रेकमेन रामनरेश ने पुलिस को सूचना दी थी कि रेलवे ट्रैक के पास पोल नंबर 1210 के पास एक युवक की लाश क्षत-विक्षत हालत में पड़ी हुई थी। सूचना मिलते ही झांसी रोड थाने का स्टॉफ यहां पहुंचा। युवक के कपड़ों की तलाशी ली लेकिन उसकी शिना त नहीं हो सकी। इतने में ही पुलिस को यहां से कुछ ही फीट दूर झाडिय़ों में एक और युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम हाउस भेजे और पड़ताल शुरू की। तलाशी के दौरान एटीएम कार्ड के जरिए एक युवक की पहचान सतेंद्र उर्फ सो पुत्र महेंद्र जाट निवासी ग्राम बड़ की सराय थाना आंतरी हाल निवास न्यू पारस विहार के रुप में हुई। सत्ते ऑटो चलाता था। दूसरे युवक की भी पहचान 26 वर्षीय अमन पुत्र राकेश स्वामी निवासी पारस विहार के रूप में हुई। अमन पेशे से सिविल इंजीनियर है और ठेकेदारी का काम करता था।
घटना स्थल से पुलिस और फोरेंसिक की टीम को चप्पलें, काली पड़ चुकी चिलम और स्मैक की पन्नी मिली है। पुलिस इससे भी इंकार नहीं कर रही है कि दोनों मित्र के साथ अन्य लोग भी नशा करने के लिए शामिल होंगे। दोनों लंबे समय से नशा करने के आदी थे। इससे पहले भी वह अपने क्षेत्र में सत्ते के ऑटो में बैठकर नशा करते थे ऐसा बताया जा रहा है। 
थाना झांसी रोड पुलिस की जांच दोनों युवक की हत्या के एंगल पर है। पुलिस को सत्ते का डाकघर का जो एटीएम कार्ड मिला है उसकी भी जांच की जा रही है। पड़ताल में यह भी इनपुट है कि कहीं नशा सप्लाई करने वाले लोगों का पैसा तो इन पर नहीं बकाया था। दोनों के शव जिस प्रकार मिले हैं उनमें अमन का चेहरा कुचला हुआ है वहीं सो के शरीर पर घाव के निशान हैं। 
आज सुबह मृतक के मौसी के लड़के अभिषेक भार्गव निवासी चेतकपुरी ने बताया कि अमन और सत्ते दोनों लंबे समय से दोस्त थे। अमन 6 अगस्त से घर से लापता था। हमने अपने स्तर पर तलाश किया तो वह नहीं मिला। पुलिस के द्वारा ही उसकी मौत की सूचना हमें मिली। अभिषेक ने बताया कि उसका मोबाइल भी उसके पास से नहीं मिला है। जानकारी में सामने आया है कि दोनों मृतकों का विवाह नहीं हुआ था। अमन का छोटा भाई हर्षित और बहन कीर्ति स्वामी हैं। पिता राकेश स्वामी भी सिविल इंजीनियर हैं।