नैरोगेज ट्रेन न चलने से यात्री परेशान
Aug 08 2020
ग्वालियर। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण 4 माह से नैरोगेज ट्रेन बंद है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता सफर के लिए परेशान हैं। ग्वालियर से सबलगढ़ और नैरोगेज के बीच रोज 6 ट्रेन आती और जाती हैं। लेकिन संक्रमण फैलने के बाद से यह ट्रेन बंद हैं। इतना ही नहीं इस ट्रेन के कोच खड़े हैं जो जंग खा रहे हैं। कुछ दिनों पहले श्योपुर से एक रैक ग्वालियर बुलाया गया था जिसका मेंटेनेंस किया गया है। नैरोगेज अफसरों का कहना है कि ट्रेन बंद होने के कारण ट्रैक भी खराब हो गया है। नैरोगेज ट्रेन चलाने से पहले ट्रैक का मेंटनेंस करना होगा, इसके बाद भी नैरोगेज चल पाएगी। दरअसल, नैरोगेज ट्रैक भी खस्ताहाल में है, जिस कारण नैरोगेज ट्रेन 10 किमी प्रतिघंटा की र तार से दौड़ती है। रेलवे प्रशासन द्वारा नैरोगेज को ब्रॉडगेज में तब्दील करने का काम चल रहा है। लेकिन इसमें अभी कम से कम दो साल का समय लगेगा। ब्रॉडगेज बनने तक नैरोगेज ट्रेन चलानी होंगी, क्योंकि ग्वालियर से श्योपुर के बीच कई ऐसे गांव हैं जिनके आवागमन का एक मात्र साधन नैरोगेज ट्रेन हैं। यदि यह ट्रेन बंद हो गई तो कई गांव के लोगों का आवागमन ठप हो जाएगा। वहीं झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि रेलवे बोर्ड से निर्देश मिलने के बाद ही नैरोगेज ट्रेन चलाई जाएगी। अभी इस मामले में बोर्ड से कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









