गोशाला में गायो की हालत खस्ता

Aug 08 2020

ग्वालियर। गोले का मंदिर के पास बनी गोशाला में गायो की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। यहां पर गायों को भूसा ही डाला जा रहा है वह भी बहुत कम मात्रा में, जिससे गायों की हालत भी ठीक नही है  जिसमे गाय भूसे के सहारे अपना पेट भरने को मजबूर है,जबकि अभी बरसात का मौसम चल रहा है जिसकी वजह से चारो तरफ़ हरियाली है लेकिन इन गायो को सिर्फ भूसा ही दिया जा रहा है। प्रशासन की अनदेखी के चलते इस गोशाला में गाय को पर्यापत चारा भी नही मिल पा रहा है। वहीं साफ सफाई न होने से गोशाला के अंदर गंदगी पसरी रहती है।