वनपाल को पत्थर माफियाओ ने दी धमकी

Aug 08 2020

ग्वालियर जंगल मे हो रहे अवैध उत्खनन को रोकने गये वनपाल को पत्थर माफियाओ ने धमकी दे डाली। धमकी देकर आरोपी मौक़े से पत्थर से भरी ट्रॉली लेकर चला गया। वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर ली है। 
भंवरपुरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डाँडा खिरक में फ़ोरेस्ट की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान वही रहने वाला दशरथ गुर्जर पत्थर चोरी करा रहा था। इस पर वनपाल शंकरराम खलको ने उसे मना किया। ऐसे में दशरथ उससे मौक़े पर विवाद करने लगा। दशरथ ने वनपाल की गाली-गलौज की और धमकी देकर जबरन पत्थर बड़ी ट्रॉली भरकर ले गया। इस मामले में वनपाल की शिकायत पर पुलिस ने दशरथ के ख़िलाफ़ धारा 353, 294 व 506 के तहत अपराध दर्ज किया है ।