डॉ.जैन के सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं होने से कोरोना संक्रमण फैलने का बढा खतरा
Aug 08 2020
ग्वालियर। माढरें की माता के मंदिर के पास ही मेंं स्थित डॉ जैन के यहां आए दिन मरीजों की भीड़ लगी रहती है। न तो कोई सोशल डिस्टेंस का पालन होता है और न ही कोई कोरोना संक्रमण से बचाव की कोई व्यवस्था है। ऐसे में मरीजों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढने की संभावना और अधिक बढ जाती है।
जानकारी के अनुसार मांढरे की माता के मंदिर के पास डॉ विवेक जैन न्यूरोलॉजी के डॉक्टर का क्लीनिक है। यहां पर आए दिन मरीजों की भीड़ लगती है। ऐसे मेें कोरोना संक्रमण का खतरा बढने की संभावना बढ जाती है। न तो यहां पर कोई सोशल डिस्टेसिंग का पालन होता है और न ही यहां पर क्लिनिक संचालक द्वारा कोई सुरक्षा व्यवस्था ही की गई है। जिससे मरीजों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढने की संभावना बनी रहती है। अभी कुछ दिन पहले ही क्लिनिक के पास संचालित एक एमआरआई सेन्टर में स्टॉफ में भी एक व्यक्ति कोरोना पाजीटिव निकला था, लेकिन उसके बाद भी अभी तक डॉ जैन के द्वारा सुरक्षा के लिहाज से कोई कदम नही उठाया गया है जिससे मरीजों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जा सके ।
ग्वालियर प्रशासन कोरोना संक्रमण से बचाव व सुरक्षा का हवाला देकर शहर में छोटे छोटे दुकानदारों पर चालान कार्रवाई करता है, लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया है। नाम न छापने की शर्त पर शहरवासियों का कहना है कि प्रशासन भी छोटे दुकानदारों पर ही कार्रवाई कर सकता बस, बडे बडे लोगों पर कार्रवाई करने पर प्रशासन भी अपनी आखें फेर लेता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









