मास्क न लगाने वालों से वसूला 22 लाख रुपये का जुर्माना
Aug 07 2020
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क पहनने पर जोर तो शुरू से दिया जा रहा है पर अब राज्य सरकारें भी इसे लेकर स त कदम उठा रही हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए अनिवार्य तौर मास्क पहनने का अभियान चलाया जा रहा है। ग्वालियर जिले में मास्क का उपयोग न करने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ ही उन्हें निशुल्क मास्क दिए जा रहे है। यहां मास्क न पहनने वालों से अब तक बतौर जुर्माना 22 लाख रुपये वसूले गए हैं।
मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान बताया कि ग्वालियर में गत एक सप्ताह में पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत आया है। जिले में मास्क न पहनने पर अभी तक 22 लाख रूपए के चालान काटे गए हैं। मास्क न पहनने पर यहां प्रति 100 रूपए का जुर्माना लगाया जा रहा है हालांकि उन्हें निशुल्क मास्क दिए जाते हैं.
बताया गया है कि कोरोना स्क्वायड द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के लिये चेक लिस्ट भी निर्धारित की गई है जिसके तहत शहर में शॉपिंग मॉल, होटल, दुकानों व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान और धार्मिक व पूजा स्थलों सहित अन्य संस्थानों व बाजारों में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी निगरानी
कोरोना स्क्वायड वाहनों की स्मार्ट सिटी के एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से निगरानी होगी। इसके तहत सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी की सीईओ जयति सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर में वाहनों की निगरानी के लिये विशेष व्यवस्था की गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









