अब रविवार को ही लगेगा लॉकडाउन

Aug 07 2020

ग्वालियर। अनलॉक तीन की गाइडलाइन शासन स्तर से जारी कर दी गई हैं। अब शहर में शनिवार और रविवार की जगह सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन लगेगा। हालांकि बाजारों के खुलने का समय गुरुवार से बढ़ा दिया गया है। वहीं रात्रीकालीन कर्यू का समय रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। बताया जाता है कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संया में लगातार इजाफा हो रहा है। ग्वालियर में भी प्रतिदिन नए मामले सामने आ रहे हैं। हालात और बिगड़े तभी शहर या जिले में लॉकडाउन के समय में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन कलेटर को इसके लिए शासन से मंजूरी लेना होगी। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए भी जिले में समय-समय पर नए आदेश जारी होंगे। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अभी कोई आदेश नहीं आया है।