कोरोना से फिर दो की मौत
Aug 07 2020
ग्वालियर। बीते 48 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से होने वाली मरीजों की मौत का आंकड़ा 8 हो गया है। संक्रमण से तेजी से बढ़ती मौतों का आंकड़ा अब अंचलवासियों को डराने लगा है। कोरोना संक्रमण के चलते शुक्रवार की सुबह भी दो मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं कल विद्युत शवदाह गृह में आई तकनीकी खराबी के चलते एक संक्रमित मरीज का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। इसलिए आज इन तीनों संक्रमित मरीजों का अंतिम संस्कार लक्ष्मीगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में प्रशासनिक, नगर निगम व मृतकों के परिजनों की मौजूदगी में किया जाएगा।
कोरोना संक्रमण से पीडि़त ऐसे मरीज जिनकी दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अभी तक आधा दर्जन ऐसे निगेटिव आ चुके मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं पांच अगस्त को कोविड पाए गए 55 वर्षीय रमेश वर्मा व मुन्नी देवी पत्नी स्व. तुलसीराम को गंभीर बीमारी के चलते उपचार के लिए मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार सुबह दोनों की हालत बिगड़ गई और दोनों की मौत हो गई।
मृतक रमेश व मृतका मुन्नी देवी के परिजनों को इनके मौत की सूचना अस्पताल प्रबंधन व प्रशासनिक अधिकारियों ने दे दी है। शुक्रवार को तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार लक्ष्मीगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में किया गया। सनद रहे कि तकनीकी खराबी के चलते गुरुवार को एक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था, जिसका आज परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं शेष दो मृतकों का भी अंतिम संस्कार इसी विद्युत शवदाह गृह में किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









