जल्दी होगी झमाझम बारिश

Aug 07 2020

ग्वालियर। गुरुवार को हुई झमाझम बरसात के बाद उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई है। मौसम भी सुहावना हो गया। बच्चों ने भी इस मौसम का जमकर लुत उठाया।  शुक्रवार को सुबह से ही मौसम काफी अच्छा है। बीच-बीच में सूर्य देव के दर्शन होते रहे। वहीं शहर के कई हिस्सों पर बादल छा गए। हाईवे पर भी वाहनों की र तार कम देखने को मिली। आसमान में घने बादल छा रहे हैं। आने वाले 12 घंटे शहर के लिए अच्छी बारिश लेकर आ सकते हैं।
यही नहीं मौसम विभाग के अनुसार अंचल में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। क्योंकि शहर के ऊपर से मानसून द्रोणिका पट्टी गुजर रही है जो कि बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र, चक्रवातीय परिसंचरण के साथ सक्रिय है, जो कि समुद्र तल से 3.6 किमी की ऊंचाई तक है। जबकि मानसून द्रोणिका (ट्रफ लाइन) कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र से होकर ग्वालियर संभाग से गुजरते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है। बारिश के चलते तापमान में भी कमी आई। गुरुवार को हुई बारिश ने तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। बरसात के बाद 27 डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान दर्ज किया गया।