बलिदानी स्व. दिनेश कुशवाह को सौंपी श्रद्धांजति, माताजी का किया स मान
Aug 07 2020
ग्वालियर। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन के समय कारसेवकों के साथ-साथ श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के बलिदानी ग्वालियर के स्वयंसेवक स्वर्गीय दिनेश कुशवाह को भी याद किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत के प्रांत कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर, ग्वालियर के विभाग संघ चालक राजेंद्र बांदिल, प्रांत सह संपर्क प्रमुख सुरेन्द्र मिश्रा आदि ने बलिदानी स्वर्गीय कुशवाह के आवास कांति नगर पहुँचकर उनकी माता ख मो बाई कुशवाह का शाल-श्रीफल से स मान किया। साथ ही स्वर्गीय कुशवाह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री कुशवाह ने 1990 में राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में स्वयं का बलिदान दिया था। इससे पूर्व बुधवार को भी स्वयंसेवकों व प्रबुद्धजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही माताजी का स मान किया था। इस अवसर पर विभाग कार्यवाह रवि अग्रवाल, सह विभाग कार्यवाह नवनीत शर्मा, विश्ववर्धन भट्ट, पूरन सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









