रंगदारी दिखा रहे बदमाशों को कट्टे सहित दबोचा
Aug 07 2020
ग्वालियर। वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे बदमाश को क्राइम ब्रांच ने दबोचा है। पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने एक कट्टा तथा जिन्दा कारतूस बरामद किए हंै। वहीं मुरार थाना पुलिस ने भी कट्टा लेकर घूम रहे एक बदमाश को पकड़ा है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह सिसौदिया, आरक्षक देवेश, चंद्रवीर आरक्षक राजेश तोमर अंगद, रणवीर और अनिल मौर्य को आरोपी को पकडऩे के निर्देश दिए। जिस पर टीम ने यादव धर्मकांटे से एक संदेही को दबोचा और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक कट्टा व कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आ र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं मुरार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिंहपुर रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से खड़े पुनीत पुत्र मोहन कोटिया निवासी सिंधिया नगर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी से एक कट्टा तथा कारतूस बरामद कर पूछताछ शुरू कर दी है कि वह किस वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा था। आरोपी को पकडऩे में उप निरीक्षक देवेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक राकेश शुक्ला, आरक्षक बेताल, मकरंद तथा मनीष गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









