पुलिस ने दो चोरों को चोरी की एक्टिवा व सिलेण्डर सहित किया गिर तार
Aug 06 2020
ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना बहोडापुर पुलिस की एक टीम बनाकर चोरो, नकबजनों एवं लुटेरों की पतारसी हेतु लगायी गयी थी। गुरुवार को थाना प्रभारी बहोडापुर उनि दिनेश राजपूत को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई विगत दिनोंं थाना बहोडापुर क्षेत्र में चोरी करने वाले चोरों को सागरताल चोराहे के आसपास देखा गया है उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी थाना बहोडापुर ने थाना बल की टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर बदमाश को धरदबोचा। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम संदीप उर्फ कालीचंपत पुत्र सुरेश अग्रवाल उम्र 34 साल निवासी छोटा बाजार, घासमंण्डी एवं मानसिंह पुत्र कल्लूराम पटेल उम्र 44 साल निवासी गौसपुरा नं 01, हजीरा बताया। आरोपी संदीप से थाना बहोडापुर के क्षेत्र से चोरी गयी एक्टिवा को जप्त किया गया एवं गिर तार चोरों से उक्त अपराध में चोरी गये सिलेण्डर के बारे में पूछा तो चोर मानसिंह की निषांनदेही पर चोरी गये सिलेण्डर को उसके घर से जप्त कर लिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









