नाकों पर चेकिंग का हाल जानने पहुंचे पुलिस कप्तान, टीआई को लगाई फटकार
Aug 06 2020
ग्वालियर। नाकों पर चेकिंग का हाल जानने के लिए पुलिस कप्तान अमित सांघी चेकिंग करने जा पहुंचे। यहां पर थाने का बल गायब मिला और एसएएफ के जवान चेकिंग करते मिले। इससे नाराज कप्तान ने पुरानी छावनी थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए साफ शब्दों में कह दिया कि आगे कमी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
रात्रि गश्त में निकले अफसर और जवानों को निर्देश दिए कि वे हर आने जाने वाले से उसके रात में घूमने का कारण पूछे और जो भी संदिग्ध मिले उसे थाने लाकर पूरी पड़ताल करे, जिससे वारदातों पर अंकुश लगाई जा सके। वहीं वाहन चालकों की जानकारी के साथ ही उनके आईडी प्रूफ भी चेक करें।
हाइवे का निरीक्षण करने के बाद कप्तान जेएएच स्थित बंदी वार्ड पहुंचे और यहां की व्यवस्थाओं को देखने के साथ ही यहां पर तैनात दो जवान गायब मिले। इस पर वे नाराज हुए, क्योंकि यहां पर सुरक्षा के लिए 1-4 का गार्ड होना चाहिए। अब वे पता लगा रहे हैं कि शेष जवान कहां थे। जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
निरीक्षण करते हुए एसपी जब निरावली तिराहे पर पहुंचे तो यहां पर एक भी थाने का जवान व अधिकारी मौजूद नहीं था और यहां सिर्फ एसएएफ के दो जवान चेकिंग कर रहे थे। जबकि उन्होंने आते ही निर्देश दिए थे कि शहर के प्रवेश स्थानों पर अफसर और जवान तैनात रहेंगे।
सिविल ड्रेस और प्रायवेट वाहन से थे एसपी
नाकों पर चेकिंग की जमीनी हकीकत जानने के लिए पुलिस कप्तान निरावली, बेला की बावड़ी, विक्की फैक्ट्री व लक्ष्मणगढ़ स्थित शहर के नाकों पर सिविल ड्रेस व प्रायवेट वाहन से पहुंचे और हर गतिविधि को नोट करने के बाद संबंधित थाना प्रभारी को शहर के मुहाने पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और अलर्ट रहने वाले जवानों को तैनात करने के निर्देश दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









