पत्नी पर अधिया से किया फायर व ट्रेन से कटकर दी जान

Aug 06 2020

ग्वालियर। पत्नी ने साथ ना चलने की बात पति को इतनी नागवार गुजरी कि गुस्से में पत्नी पर फायर ठोक दिया। इसके बाद पति ससुराल से भाग निकला। गुरुवार को युवक का शव अंातरी रेलवे स्टेशन के आउटर पर मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की शिना त ससुराल पक्ष ने मोके पर पहुंचकर कर ली। शिना ती होने के बाद जीआरपी ग्वालियर ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए बॉडी भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
जीआरपी टीआई अजीत सिंह चौहान ने बताया कि करहिया निवासी रामलखन कुशवाह (33) की ससुराल बिलौआ थाना क्षेत्र के गुर्जर कॉलोनी में है। कुछ दिन पहले रामलखन की पत्नी मायके राखी बांधने आई थी।  रामलखन पत्नी को लेने के लिए ससुराल आया था। शाम को रामलखन ने पत्नी से सुसराल चलने की कहा, तो पत्नी ने रात को जाने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर पति ने अधिया से पत्नी पर फायर ठोक दिया। पति को अधिया निकालते देख कर पत्नी अलर्ट थी और गोली चलाते देखकर झुककर जान बचाई। गोली दागने के बाद आरोपी पति वहां से भाग गया।
 रेलवे ट्रेक पर मिला शव             
सुबह ग्रामीणों को रेलवे ट्रेक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। शव पड़ा होने का पता चलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और पड़ताल की तो पता चला कि शव रामलखन का है। इसका पता चलते ही रामलखन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलवा लिया।
जीआरपी थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि पत्नी को निशाना बनाने के बाद रामलखन ने मौके पर ही बाइक, मोबाइल व अधिया छोड़कर भाग निकला था, इसकी सूचना परिजनों ने रात को ही डायल 100 को दे दी थी।