भगवा रंग एवं पारंपरिक वेशभूषा पहनकर किए दीप प्रज्वलित
Aug 06 2020
ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा महिला मोर्चे ने पारंपरिक भगवा रंग के वस्त्र धारण कर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के समक्ष एवं अपने घरों में दीपक जलाकर उनकी आराधना कर बरसों प्रतीक्षा बाद बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण की खुशी का इजहार किया। न सिर्फ खुशी का इजहार किया बल्कि 5 अगस्त 2020 वह तारीख जिस दिन पूर्वजों के सत्कर्म और धर्म प्रेमियों का बलिदान का प्रतिफल माना। 500 वर्षों की कठिन तपस्या अनगिनत प्राणों की आहुति या करोड़ों हिंदुओं की प्रार्थना से आज यह सपना साकार हो सका है। हम उस प्रभु का धन्यवाद करते हैं कि हम सभी को उस पीढ़ी में जन्म दीया जो राम मंदिर निर्माण होते हुए अपनी ऑखों से देख पा रहे हैं । कोरोना वायरस के कारण हम सभी अयोध्या तो नहीं जा पाए पर शरीर से न सही मन से हम सब रामलला भक्त मंदिर के उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे इसमें ग्वालियर पूर्व विधानसभा के तीनों मंडल पदाधिकारी एवं जिले की महिला मोर्चा पदाधिकारी बहने अपनी छाया प्रति भेजकर उपस्थिती दर्ज कराई।
यह रचनात्मक एवं धार्मिक कार्य का आयोजन जिला अध्यक्ष श्रीमती खुशबू गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें प्रमुख रूप से महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं जिला संयोजक श्रीमती सुमन शर्मा, जिला सह संयोजक श्रीमती नीरू ज्ञानी, विधानसभा प्रभारी एवं जिले में महामंत्री श्रीमती रेशु राजावत, रेखा त्रिपाठी, करुणा सक्सेना, किरण भदोरिया, डॉली जैन, सुमन चौरसिया, कैलाशी शर्मा, प्रीति थोराट, आरती तोमर,
वीर सावरकर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा शर्मा, साधना राघव, सीमा सारस्वत, रामकृष्ण मंडल के अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश बघेल, भूमिका श्रीवास्तव, भैरवी श्रीवास्तव, निष्ठा सिंह, मधु शर्मा, भगत सिंह मंडल विद्या देवी कौरव, मीनाक्षी शर्मा , स्वराज माथुर, मीरा नायक, नीलम गुप्ता, साधना कोठारी, मधु शर्मा सहित आदि बहनों ने अपनी छाया प्रति भेजकर उपस्थिति दर्ज कराई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









