स्मैक लेकर आ रहे बदमाश क्राइम ब्रांच ने दबोचे
Aug 06 2020
ग्वालियर। मैनपुरी से स्मैक लेकर आ रहे दो तस्करों को क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्राम थर की पहाड़ी के पास से पकड़ा है। पकड़े गए तस्करों से पुलिस ने 47 ग्राम स्मैक सहित एक बाइक बरामद की है। क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता ने बताया कि कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि शहर में स्मैक की खेप आना शुरू हो गई है। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच की टीम को तस्करों को पकडऩे के निर्देश दिए। जिस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने थर की पहाडिय़ा पर से दो युवक बाइक क्रमांक एमपी 07 एमएस 7536 से आते दिखे, जिन्हें बाइक रोकने का इशारा किया तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। क्राइम ब्रांच की टीम ने पीछा कर संदेहियों को पकड़ा और पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम कल्लू उर्फ नजर खान पुत्र वजीर खान निवासी झाडूृ वाला मोहल्ला इंदरगंज तथा दूसरे ने संजय जाटव पुत्र अतर ङ्क्षसह जाटव निवासी बजरंग कॉलोनी तिघरा बाईपास बताया। जब क्राइम ब्रांच ने संदेही युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 47 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
डीएसपी क्राइम ब्रांच रत्नेश तोमर ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे मैनपुरी से स्मैक की खेप लेकर आते हैं और बहोड़ापुर इलाके में जाकर बेचते हैं।
एएसपी राय सिंह नरवरिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर डबरा देहात थाना पुलिस ने ग्राम गुलियाई में खेत में लगे गांजे के पेड़ व सूखा गांजा बरामद कर नारायण पुत्र जीवन लाल कुशवाह को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दिए है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









