सोनी सब के ''बालवीर रिटर्न्स'' में विवान को अपने अस्तित्व के बारे में एक चौंकाने वाला सच पता चला
Aug 06 2020
सोनी सब के पसंदीदा सुपरहीरो शो बालवीर रिटर्न्स में एक चौंकाने वाले सच का खुलासा हुआ है। नकाबपोश (देव जोशी) के तिम्नासा(पवित्रा पुनिया) को खत्म करने वाली अंतिम शक्ति के सुराग को आखिरकार ढुंढ़ निकालने के बाद बालवीर ऊर्फ विवान (वंश सयानी) को अपने अस्तित्व की सच्चाई पता लग जाती है। अंतिम सुराग विवान की ओर इशारा करती है, क्योंकि सिर्फ वही शक्ति तिम्नासा को नष्ट कर सकती है। लेकिन इन सबके बीच आगे चलकर एक दिल तोड़ने वाला सच सामने आएगा कि विवान करुणा(जया बिंजू)का बेटा नहीं है। बालवीर रिटर्न्स में जल्द ही एक नाटकीय मोड़ आने वाला है, क्योंकि विवान को अब अचानक हुए इस खुलासे से निपटना है और उसे तिम्नासा के साथ अंतिम लड़ाई के लिए तैयार भी होना है।नकाबपोश और अनन्या (अनाहिता भूषण) आखिरकार अंतिम सुराग तक पहुंच जाते हैं जो बताता है कि दुनिया में विवान ही एक मात्र ऐसी शक्ति है जो तिम्नासा को हरा सकता है। इस सच के सामने आने के साथ ही इस सच से भी पर्दा हट जाता है कि विवान का असली परिवार दरअसल कौन है। करुणा उसकी असली मां नहीं है और उसकी पूरी ज़िन्दगी एक झूठ है यह सच्चाई जानकार विवान हैरान हो जाता है और उसका दिल टूट जाता है।दूसरी तरफ तिम्नासा विवान की दुविधा का फायदा उठाते हुए उसे काले हीरे का उपयोग करके कालोक में एक आत्मा के पेड़ में फंसाने का फैसला करती है। तिम्नासा विवान को फंसाने के लिए एक छोटी लड़की का रूप धारण करती हैं क्योंकि वो भावनात्मक रूप से कमज़ोर है।
विवान इस चुनौती के लिए कैसे संभलेगा? क्या तिम्नासा विवान को फंसाने में सफल होगी?
विवान की भूमिका निभाने वाले वंश सायानी ने कहा, "इस हफ्ते के एपिसोड्स में विवान को भावनात्मक रूप से कमज़ोर और टूटा हुआ दिखाया जायेगा, क्योंकि उसकी पूरी ज़िंदगी ही उलट-पलट गई है। अपने जन्म के बारे में सच्चाई जानने के बाद उसका दिल टूट जाता है। यह एक चुनौतीपूर्ण समय है क्योंकि भावनात्मक रूप से वो पूरी तरह टूट चुका है लेकिन इसी के साथ उसके हाथ में बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है और वह है तिम्नासा को मारना है। हमारे दर्शकों के लिए यह देखना रोमांचक होगा कि कैसे विवान खुद को संभालेगा और अपनी इस अंतिम चुनौती की ओर कदम बढ़ायेगा।"
तिम्नासा की भूमिका निभा रहीं पवित्रा पुनिया ने कहा, "तिम्नासा इस दिन के बारे में चिंतित है लेकिन उसने अपने मिशन के दौरान नकाबपोश का पीछा किया है। अब जब उसे ये पता चल गया है कि विवान ही एक ऐसी शक्ति है जो उसे नुकसान पहुंचा सकती है, तो वह उसे हमेशा के लिए रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। तिम्नासा विवान को आत्मा के पेड़ में कैद करने की योजना बना रही है ताकि वह दुनिया में अंतिम शक्ति के रूप में प्रबल हो सके। तो तिम्नासा की अगली चाल के बारे में जानने के लिए बालवीर रिटर्न्स के साथ जुड़े रहें।"
अधिक जानकारी के लिए, देखते रहें 'बालवीर रिटर्न्स' हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे सिर्फ सोनी सब पर
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार का भूमि-पूजन
प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देश का दिल मध्यप्रदेश, दिल खोल कर स्वागत को है तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झाबुआ-निमाड़ में आज बरस रहा है आनंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोबिलिटी और नई तकनीक क्षेत्रीय विकास के लिए आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर नमन किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्र कवि मैथिली शरण गुप्त की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
पंचायत एवं नगरीय निकाय उप निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण संपन्न
मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध हथियारों पर कड़ा प्रहार
श्रम विभाग द्वारा स्टार रेटिंग के लिये आवेदन आमंत्रित
राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 18 एवं 19 दिसम्बर को नरसिंहपुर में
बीएड योग्यताधारी नवनियुक्त शिक्षकों के लिये सूचना
माध्यमिक तथा प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 के दस्तावेज अपलोड की सूचना
पी.एच.डी शोध छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आमंत्रित
कौशल प्रशिक्षण को वैश्विक मानकों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता - मंत्री श्री टेटवाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भोजपाल उत्सव मेले का किया भ्रमण
मोबाइल यूनिट रूट चार्ट के अनुसार दवा वितरित करें : राज्यपाल श्री पटेल
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









