5 हजार का इनामी फरारी बदमाश गिर तार

Aug 05 2020

ग्वालियर। एसडीओपी भितरवार शैलेन्द्र सिंह जादौन के मार्गदर्शन में की जा रही कार्यवाही के दौरान बुधवार को थाना प्रभारी भितरवार  िकृष्ण पाल सिंह यादव को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि माह जनवरी 2020 में थाना भितरवार क्षेत्र में मर्ग प्रकरण में फरार चल रहे 05 हजार रूपये के ईनामी बदमाष धर्मेन्द्र को धूमेष्श्वर के आस पास देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी भितरवार ने मय थाना बल के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर बदमाश को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम धर्मेन्द्र पुत्र कैलाश परिहार उम्र 30 साल निवासी बडौनी बताया। गिर तार बदमाश ने माह जनवरी 2020 में थाना भितरवार क्षेत्र में मनीष नाम के व्यक्ति को अपने 05 साथियों के साथ गाली गलोच कर बन्दूक से गोली मारकर फरार हो गये थे। मनीष की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। जिस पर से 04 बदमाशों को पुलिस द्वारा पूर्व में ही पकड लिया गया था। परन्तु धर्मेन्द्र घटना दिनांक से फरार चल रहा था। जिसकी गिर तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।