जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा राम मंदिर

Aug 05 2020

 ग्वालियर। पूरे देश में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा बुधवार का दिन रामभक्तों सहित सभी के लिए राममयी हो गया है। मानो तो आज हर घर दीवाली सा महसूस कर रहा है, वर्षो बाद इस हर्षो उल्लास की घड़ी को हर कोई अपने अपने अंदाज में अपनी खुशिया जाहिर कर रहे है इसी बीच शहर के फालका बाजार स्थित राम मंदिर पर भी भक्तों का सुबह से ही तांता लगा हुआ है। जहां जय श्रीराम के जयकारों से मंदिर की चारों दीवारें गूंज उठी।
अयोध्या सरयू के घाट पर राम मंदिर निर्माण की पहली ईट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखी जा चुकी है। भूमिपूजन के साथ ही शहर भर के मंदिरों में हनुमान पाठ के साथ श्रीराम के जयकारों की गूंज आसमान में उठ चुकी है। आज फालका बाजार स्थित राम मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता देखने को मिला है। राम भक्त हाथ में केसरिया झंडा लिए श्रीराम के जयकारों में मशगूल है वहीं हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने भी आज रैली निकालकर महाराज बाड़े पर शिला पूजन आयोजित किया गया।