जिम में खुले, युवाओं ने की कसरत
Aug 05 2020
ग्वालियर। चार माह से ताले में बंद योग क्लास व जिम को अनलॉक 3 में सेहत दुरुस्त बनाने वालों के लिए बुधवार से शुरू कर दिया है। जिम व योग क्लास खुलते ही सुबह से ही शहर में संचालित हो रही जिमों व योग क्लासों में पहुंचे लोगों ने जमकर कसरत कर पसीना बहाया। कोरोना संक्रमण के चलते शहर में संचालित हो रहे जिम व योग सेंटर बंद पड़े हुए थे। अनलांॅक-1 में अन्य कमर्शियल गतिविधियों को शुरु करने की अनुमति के न्द्र सरकार ने दी थी लेकिन जिम व योग सेंटरों को अनलॉक-2 में भी बंद रखा गया था। आखिरकार सरकार ने अनलॉक 3 में कुछ शर्तें लागू कर जिम व योग सेंटरों को खोलने की अनुमति दी गई है। मंगलवार को कलेक्टर द्वारा जारी गाइड लाइन के बाद बुधवार सुबह से ही शहर में संचालित हो रही जिम व योग सेंटर में पहुंचे लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए कसरत करते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं जिम व योग सेंटरों पर सोशल डिस्टेंिसंग का पालन हो रहा है इस पर नजर रखने के लिए संबंधित इलाके के इंसीडेंट कमांडर को निर्देशित किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









