वारदात की नीयत से कट्टा लेकर दो बदमाश गिर तार
Aug 05 2020
ग्वालियर। वारदात की नीयत से कट्टा लेकर घूम रहे दो बदमाशों को झांसी रोड थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा राउण्ड बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी झांसी रोड रामेश शाक्य ने बताया कि बीती रात जब पुलिस की टीम गश्त कर रही थी और बदमाशों को पकडऩे के लिए चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को चेतक पुरी की तरफ बुलेट मोटर साइकिल क्रमांक 93 5412 आती हुई दिखी पुलिस ने जब मोटर साइकिल पर बैठे युवकों को रोककर उनसे पूछताछ कर बुलट के दस्तावेज मांगे तो दोनों युवकों ने दस्तावेज नहीं होना पुलिस को बताया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों को शक हुआ और जब पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो पुलिस को उनके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम इशाक कुर्रेशी पुत्र अनवर कुर्रेशी उम्र 20 साल निवासी शंकर कॉलोनी जिला अशोक नगर एवं प्रदीप पाण्डे पुत्र चन्द्रकांत पाण्डे उम्र 36 साल निवासी नहर कॉलोनी जिला अशोक नगर बताया। पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह भिण्ड से अशोक नगर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिर तार कर उनके आ र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









