दो कारसेवकों को शॉल श्रीफल से स मानित किया

Aug 05 2020

ग्वालियर। ग्वालियर से 28 वर्ष पहले कार सेवा करने गए कारसेवकों का ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने शंकर लाल शर्मा और नारायण दास माहौर के निवास पर पहुंचकर प्रतीकात्मक तौर पर शॉल श्रीफल से स मानित किया। 
श्री शर्मा और श्री माहौर ग्वालियर से अयोध्या गए थे, इसी के तहत सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने शंकर दयाल शर्मा और नारायण दास माहौर के आवास पर पहुंचकर उनका स मान किया। श्री शर्मा और श्री माहौर 28 वर्ष पूर्व राम मंदिर के लिए कार सेवा करने वाले और बाबरी मस्जिद ढांचा विध्वंस हुआ उस समय वह ग्वालियर से जाने वाले सबसे वयोवृद्ध कार सेवकों में से थे।
  इस अवसर पर सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि यह एक स्वर्णिम अवसर है, 500 वर्ष का इंतजार पूरा हुआ है तथा भगवान राम का भव्य मंदिर का कार्य शुरू हो रहा है जो कि देश ही नहीं विश्व के लिए गर्व की बात है ।