हिमस ने निकाली रैली
Aug 05 2020
ग्वालियर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के मौके पर महानगर में भी रामधुन का उद्घघोष सुबह से शुरू हुआ। इसके साथ ही मंदिरों पर शंख, झालर, नाद, आतिशबाजी और अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड के पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ शहर के लोगों ने शुरू किया।
हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्ग से राम मंदिर तक रैली भी निकाली। बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में ग्वालियर के धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
एसडीएम दिखे सड़कों पर
आज अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने ग्वालियर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। एसडीएम लश्कर सीबी प्रसाद, एसडीएम झाँसी रोड़ अनिल बनवारिया, एसडीएम मुरार एच बी शर्मा, एसडीएम प्रदीप तोमर अपने-अपने अनुभाग में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ सड़कों पर दिखाई दिए।
पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा
बुधवार को सुबह शहर के कई मंदिरों समेत फालका बाजार स्थित राम मंदिर में सीएसपी मुनीष राजौरिया पुलिस फोर्स और वज्र वाहन के साथ मुस्तैदी से तैनात रहे। यहां रामुधन करते हुए हिमस के कार्यकर्ता पहुंचे। पुलिस ने उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाइस दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









