झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
Aug 05 2020
ग्वालियर। गुरुवार को झमाझम बारिश और उसके बाद रिमझिम बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। नजारा यह था कि दो दर्जन से ज्यादा नालों वाले क्षेत्र में कचरा जमा होने से वे चौक हो गए बारिश का पानी घर-दुकान और बस्तियों में भर गया। स्वर्ण रेखा नदी ऊफनी तो लक्कडख़ाना पुल से रॉसी पुल, जिन्सी नाला, हुजरात और ऊंट पुल तक सड़कों पर 4 से 5 फीट तक पानी भर गया। तारागंज, ढोलीबुआ के पुल वाले नाले में तेजी से पानी आया। 50 मिनट की बारिश ने शहर की सभी सड़कों को तकरीबन जलमग्न कर दिया। मानसून का सिस्टम जिले में पूर्ण रुप से हावी हो गया है। सुबह 4.45 बजे गरज-चमक के साथ हवा शुरू हुई। लश्कर क्षेत्र में बादल कुछ इस कदर मेहरबान हुए कि एक घंटे के अंदर ही राहत भरी वर्षा, आफत भरी वर्षा में तब्दील हो गई। इधर कई दिनों से दिनभर गर्मी और उमस झेलने के बाद शहरवासियों को राहत मिली। हालांकि, कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात हुई लेकिन सर्द हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग ने आगे के दिनों में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
सुबह धूप खिली हुई थी। गर्मी लोगों को सता नहीं रही थी। सुबह आसपास पास वर्षा शुरू हो गई और फिर झमाझम बारिश की झड़ी लग गई। बारिश थमने के बाद भी सर्द हवाएं चलती रहीं, इससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी, उमस से राहत मिली। ग्वालियर में बारिश उस वक्त हो रही है जब आधा मानसून निकल चुका है। इधर मामा बाजार स्थित भांैसले साहब का बाड़ा में बाबूलाल कुशवाह का मकान का छज्जा बारिश का पानी झेल नहीं पाया और गिर गया। गनीमत थी कोई जनहानि नहीं हुई।
वाहन निकालना मुश्किल सड़कों की हालत खराब
आसमान में छाईं काली घटाओं ने जब बरसना शुरू किया तो मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया लेकिन अब यही बारिश आफत का कारण बनी। पूरा शहर पानी-पानी हो गया। आलम यह है था कि शहर की सडक़ों पर वाहन निकालना भी मुश्किल हो रहा था खासकर निचले इलाकों में तो हालत और अधिक बदतर हैं।
शहर में कई जगह बने बाढ़ जैसे हालात
शहर के निचले इलाकों व नाले किनारे बाढ़ जैसे हालात बन गए। यहं लगातार बरसात के कारण पानी लोगों के घरों में भर गया। तारागंज और आपागंज में लोगों को अपना सामान छतों पर ले जाकर रखना पड़ा। इधर ढोली बुआ का पुल के समीप बने मकानों के साथ ही भूरे बाबा की बस्ती, नि बाजी की खोह, मेवाती मोहल्ला, शिंदे की छावनी, पारदी मोहल्ला में भी पानी लोगों के घरों में घुस गया। उधर कई दुकानों में भी पानी भरने से दुकानदार परेशान हुये।
निकासी न होने के कारण चौराहे व मार्ग हुए जलमग्न
पानी की निकासी न होने के कारण शहर के अनेक मु य चौराहे व मार्ग जलमग्न हो गए और तालाब जैसी स्थिति बन गई। जिससे लोगों को बहेद परेशानी का सामना करना पड़ा। छप्पर वाला पुल, नौगजा रोड, फूलबाग रोड, अचलेश्वर रोड, नई सड़क, जनकगंज जीवाजीगंज, नवग्रह कालोनी, जेल रोड, विनय नगर, नदी पार टाल सात नंबर चौराहा, माधवगंज आदि जगहों पर पानी भर जाने से वाहनों को यहां से वापस लौटना पड़ा या फिर फंस गये। यहां फंसे वाहनों की सवारियों को पैदल ही उतर कर जाना पड़ा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









