क्या सोनी सब के शो 'भाखरवाड़ी' में गोखले और ठक्कर परिवार कृष्णा को खो देंगे
Aug 05 2020
सोनी सब के हल्के-फुल्के पारिवारिक मनोरंजक शो 'भाखरवड़ी' ने 7 साल के लीप के बाद भी अपने दर्शकों को उनकी स्क्रीन से जोड़े रखा है। जहां दोनों परिवार कृष्णा को अपने पास रखने और खुश रखने की कोशिश में लगे हुए हैं, वही अभिषेक (अक्षय केलकर) और गायत्री (अक्षिता मुद्गल) का बेटा दोनों परिवार की सच्चाई से दूर और खुश है, पर अब कहानी एक चौंकाने वाला मोड़ लेती है।
हालांकि, दोनों ही परिवार कृष्णा से अपना सच छुपाने के सफल रहे हैं क्योंकि रिकॉर्डिंग वाली पेन ड्राइव टूट जाती है, लेकिन मंदार उसे ठीक करवा के ले आता है और लैपटॉप में ही लगा छोड़ देता है। आखिरकार, कृष्णा गलती से रिकॉर्डिंग सुन लेता है और उसे दोनों परिवार के बीच की झड़प की सच्चाई अंत में पता लग जाती है। उसका दिल टूट जाता है, वह खुद को रूम में बंद कर लेता है और परिवार में से किसी सदस्य से मिलने के लिए राजी नहीं होता। गोखले और ठक्कर परिवार कृश के लिए बहुत ज़्यादा चिंतित हो जाते हैं और वो उससे रूम से बाहर आने के लिए गुज़ारिश करते हैं, लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगती है। वे अंत में कृष्णा के रूम में घुस जाते हैं, और उसे वहां पर ना पाकर सब चौंक जाते हैं। हर कोई कृष्णा को ढूंढ़ने की कोशिश में लगा है। हालांकि, कृश एक वकील के साथ घर आता है और दोनों परिवारों को एक नोटिस देता है कि वह ठक्कर और गोखले दोनों से अलग होना चाहता है, जिससे हर कोई आश्चर्यचकित हो जाता है।
क्या परिवार हमेशा के लिए कृष्णा को खो देंगे?
अभिषेक की भूमिका निभा रहे अक्षय केलकर ने कहा, "कोई भी माता-पिता अपने बच्चे को दर्द में नहीं देख सकते। अभिषेक और गायत्री जो अब साथ में नही हैं, लेकिन वो अभी भी अपने बेटे की केयर करते हैं। क्योंकि अब पूरी सच्चाई कृष्णा के सामने आ चुकी है, वे उसके लिए चिंतित है लेकिन उनकी चुनौतियां यही पर खत्म नहीं होती क्योंकि एक और झटका उन्हें लगता है जब कृष्णा उन्हें नोटिस देते हुए उनसे अलग होने की अपनी इच्छा व्यक्त करता है। आगे क्या होगा, इसके लिए दर्शकों को देखना होगा।"
अन्ना की भूमिका निभाने वाले देवेन भोजानी ने कहा, "दोनों ही परिवार कृष्णा पर अपना-अपना अधिकार जताने में लगे हैं। अन्ना अपने पोते को खुश करने और ठक्कर से दूर रखने के सभी प्रयास करते हैं। वह पूरी तरह टूट जाते हैं जब उन्हें ये पता लगता है कि कृष्णा ने परिवारों से अलग होने अनुरोध किया है। हालांकि, अन्ना अपने पोते की कस्टडी पाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे जिसमें बहुत से ट्विस्ट एंड टर्न शामिल है, लेकिन दर्शकों के मनोरंजन की पूरी गारंटी है।"
देखते रहिये 'भाखरवड़ी', हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे सिर्फ सोनी सब पर
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









