पुलिस ने शातिर बदमाश आशु तिवारी को NSA में गिरफ्तार किया
Aug 04 2020
आदतन व शातिर बदमाश आशु उर्फ अलुआ बिहारी उर्फ आशुतोष उर्फ आशीष तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी सृजन अपार्टमेंट सृष्टि एनक्लेव सेवा नगर ग्वालियर को एन एस ए में गिरफ्तार किया ।आशु तिवारी वर्ष 2016 से लगातार हत्या, हत्या का प्रयास, हफ्ता वसूली , मारपीट व अवैध हथियार रखने कई अपराध घटित कर चुका है ।यह परमाल तोमर ,रमन चौहान व संजय तोमर गैंग का सदस्य है । पुलिस अधीक्षक महोदय ग्वालियर अमित सांघी की अनुशंसा पर जिलाधीश ग्वालियर श्री कौशलेंद्र सिंह द्वारा आशु को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम1980 धारा 3(2 )के अंतर्गत 3 माह के लिए केंद्रीय जेल ग्वालियर में निरुद्ध में रखने का डिटेंसन आदेश जारी किया था । जिसके पालन में पुलिस थाना हजीरा ने आशु को केंद्रीय जेल गवालियर दाखिल किया । आशु ने पंकज सिकरवार हत्याकांड में राजीनामा के लिए पंकज सिकरवार के भाई रविंन्द्र सिकरवार निवासी गदाईपुरा को जान से मारने की धमकी देते हुए फेसबुक पर वीडियो लोड किया था व इस प्रकरण में आशु की गिरफ्तारी पर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹5000 का ईनाम घोषित किया गया था।कोर्ट ने इस प्रकरण में भी आशु को जेल भेजा है ।आशु शराब व स्मेक पीने का आदी है । हजीरा पुलिस ने दिनांक 13 /6/20 को शातिर बदमाश भीम जादौन निवासी चंदनपुरा को भी एन एस ए में गिरफ्तार कर 3 माह के लिए केंद्रीय जेल ग्वालियर में निरुद्ध रखने हेतु दाखिल किया था । सराहनीय भूमिका :- नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा ग्वालियर श्री रवि भदौरिया के निर्देशन में थाना प्रभारी हजीरा आलोक परिहार के नेतृत्व में एसआई नरेंद्र छिकारा, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान आरक्षक राजीव शुक्ला ,कुलदीप तोमर ,राहुल दुबे ,सतेंद्र राजावत व अशोक सिकरवार की मुख्य भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









