नगर निगम जनसंपर्क कार्यालय से एलईडी चोरी
Aug 04 2020
ग्वालियर। चोरों के हौंसले कितने बुलंद हैं कि वे सरकारी द तर को भी अपना निशाना बना रहे हैं। चोरों ने फूलबाग स्थित नगर-निगम के जनसंपर्क कार्यालय के ताले तोड़ एक 55 इंच की एलईडी चोरी कर ली और भाग गए। सुबह जब कर्मचारी आए तो देखा कि ताले टूटे हुए हैं तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार दो दिन से नगर-निगम जनसंपर्क कार्यालय बंद था। इस दौरान चोर पार्टी ताले तोड़कर अंदर घुसी और एसी चलाकर तसल्ली से तलाशी ली। इस दौरान उन्होंने अलमारी खंगाली। कुछ नहीं मिला तो टेबल पर रखे कप्यूटरों को नीचे पटक दिया। दराजों का सामान और अन्य दस्तावेजों की फाइलें भी फेंक दीं। अंत: में एक कमरे में लगी 55 इंच की एलईडी को दीवार से उखाड़कर ले गए। सुबह जब कर्मचारी आए तो नजारा देखा उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारी को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी आई।
कार्यालय रविवार को अवकाश और सोमवार को रक्षा-बंधन के कारण बंद था। इसका फायदा चोरों ने उठाया। चोर संभवत: रविवार और सोमवार की दरमियानी रात घुसे और जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने गर्मी लगने के दौरान एसी भी ऑन किया और फिर टीवी ले गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









