सभी लोग अपने-अपने घरों पर 5-5 दीपक अवष्य जलाएं-भाजपा
Aug 04 2020
ग्वालियर। आज 5 अगस्त को अयोध्या राम मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर ग्वालियर 15 विधानसभा में नि न स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे ऐसा निर्णय आज आहुत ग्वालियर विधानसभा की बैठक में लिया गया एवं क्षेत्रीय लोगों से व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सभी लोग अपने-अपने घरों पर 5-5 दीपक अवश्य जलाएं।
बैठक मे मु य रूप से कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, विधानसभा संचालक अरुण कुलश्रेष्ठ, संयोजक ओमप्रकाश शेखावत, तीनों मंडल अध्यक्ष प्रयाग तोमर, बृजमोहन शर्मा, विकास गिरि उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहेंगे।
आज 5 अगस्त को कोटेश्वर मंडल अंतर्गत मोती झील, सागर ताल, आनंद नगर, कोटेश्वर शब्द प्रताप आश्रम, पागलखाना, विनय नगर, कटी घाटी, जीवाजीगंज, शिंदे की छावनी में 5-5 दीपक जलाए जाएंगे।
इसी क्रम में दुर्गादास राठौर मंडल अंतर्गत चार शहर का नाका, चौडे का हनुमान मन्दिर, रामनगर, गणेश कॉलोनी चौराहा, गोसपुरा नंबर 1, नंबर 2, चंदनपुरा, पाताली हनुमान, राठौर चौक, आनंद नगर गेट, सुभाष नगर बिरलानगर, मोहनसिंह की चक्की तथा रानी लक्ष्मीबाई मंडल के अंतर्गत घास मंडी चौराहा, कोटेश्वर चौराहा, किला गढ़ चौराहा, खेड़ापति चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, पड़ाव चौराहा, सेवा नगर, फूलबाग, गुरुद्वारा पर 5-5 दीपक जलाए जाएंगे।
एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने सभी शहरवासियों एवं कार्यकर्ताओं से इस शुभ अवसर पर आज 5 अगस्त को हम सभी इस स्वर्णिम दिन को त्यौहार की तरह मनाएं एवं अपने-अपने घर पर 5-5 या इससे अधिक दीपक प्रज्वलित कर वातावरण को राममय बनाएं। प्रभु राम दीपावली के दिन ही अयोध्या लौटे थे, हम सब भी श्री राम मंदिर की आधारशिला के भूमि पूजन कार्यक्रम को दीपावली की तरह प्रकाशमय बनाएं।
पूर्व मंत्री पवैया ने च बल से लाए जल कलश और पीता बरा पीठ दतिया से लायी हुयी पवित्र माटी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष पूज्य महंत श्री नृत्यगोपाल दास जी महाराज को समर्पित की
पवैया ने जल कलश और पीता बरा की माटी नृत्यगोपाल दास को सौंपी
पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री व बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयभान सिंह जी पवैया ने च बल से लाए जल कलश और पीता बरा पीठ दतिया से लायी हुयी पवित्र माटी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष पूज्य महंत श्री नृत्यगोपाल दास जी महाराज को मणिराम दास छावनी पहुंचकर समर्पित की, जिसे मंदिर निर्माण में समाहित किया जाएगा। यह वही संतो की छावनी है जहां 1990 की कारसेवा में क र्यू और संगीनो के बीच श्री अशोक जी सिंघल सहित हजारों कारसेवक प्रकट हुए तथा यह स्थान अयोध्या आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









