बारिश से लोगों को मिली राहत

Aug 04 2020

ग्वालियर। सावन मास सूखा निकल जाने के बाद मंगलवार को  बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। सावन के पांचों सोमवार सूखे बीते तो रक्षाबंधन का दिन भी बारिश के इंतजार में गुजर गया, लेकिन बारिश नहीं हुई। सावन का पूरा महीना ही सूखा बीता है। जबकि यह महीना मनभावन बारिश के लिए जाना जाता रहा है। पांच सालों में यह पहला मौका है जब सावन का महीना इतना सूखा बीता हो।