लॉकडाउन खुलते ही लापरवाह हुए लोग
Aug 04 2020
ग्वालियर। रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर प्रशासन ने तीन दिन का लॉकडाउन लगाया था। वहीं कुछ शर्तों के साथ बाजार खोलने की छूट दी थी। चूंकि, लोगों ने पहले से ही खरीदारी कर ली थी, इसलिए बाजारों में ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रही।
त्योहार में लॉकडाउन होने के चलते राखी, मिष्ठान आदि दुकानों को खोलने की छूट मिली थी। भीड़ उमडऩे के मद्देनजर पुलिस सुबह से ही सतर्क थी। वहीं, बाजारों में उ मीद से काफी कम लोगों की भीड़ उमड़ी। दरअसल, रक्षाबंधन के त्योहार के बीच में शनिवार और रविवार को होने वाले लॉकडाउन से पहले ही अधिकतर लोगों ने खरीदारी कर ली थी। मंगलवार को लॉकडाउन खुलने के बाद फिर शहर में बाजार सुबह के समय खुले और सड़कों पर वाहनों की रेलमपेल दिखाई दी। महाराज बाड़ा समेत अन्य स्थानों पर लोग समूह बनाकर खड़े दिखाई दिए।
आटो वालों ने सवारियों को सटाकर बैठाया
सुबह से ही सड़कों पर टेपो और अन्य सवारी वाहन चलते दिखाई दिए। वाहन संचालकों ने सवारियों को एक-दूसरे से सटाकर बैठाया और लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया। वहीं कइ स्थानों पर टे पों संचालकों ने ज्यादा किराया लिया तो विवाद भी देखने को मिला। खास बात यह रही कि पुलिस के जवानों ने देखकर भी एक्शन नहीं लिया।
पुलिस ने की चेकिंग
इधर पुलिस ने ग्वालियर की सभी सीमाओं पर चेकिंग कर बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों को घर भेजा। विक्की फैक्ट्री पर पुलिस ने कई चौपहिया वाहनों को घर लौटाया। चालक तमाम तरह की दलीलें देकर जाने का अनुरोध कर रहे थे।
लोगों में कोरोना भय नहीं, बिना मास्क के घूम रहे
तीन दिन बाद लॉकडाउन खुलने के बाद मंगलवार को बाजारों में फिर रौनक दिखी। दुकानदारों ने 6 बजे से ही अपनी दुकानों के शटर खोले। इधर निर्माण संबंधी वस्तु जैसे हार्डवेयर, सीमेंट, रेत और पिलंबर समेत सभी बाजार समय पर खुलते देखे गए, लेकिन यहां खरीदारी करने आए लोगों में कोरोना महामारी का भय दिखाई नहीं दिया। कई लोग तो बिना मास्क के यहां- वहां घूमते रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









