120 इलेक्ट्रीकल साईकिल प्रतिवर्ष मिलेंगी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को
Aug 03 2020
ग्वालियर। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद विवेक तनखा के प्रयासों से प्रतिवर्ष 120 ऐसे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को जो कि आगे पढऩा चाहते हैं, उन्हें इलेक्ट्रीकल साइकिल भेंट की जायेगी। एक कार्यक्रम में कुमारी रोशनी भदौरिया को इलेक्ट्रीकल साइकिल हीरो कंपनी के चेयरमेन पंकज मुंजाल, डॉ. नरेश त्रिहान एवं विवेक तनखा ने भेंट की। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने कहा कि भारत में प्रतिभाओं की असीम संभावनाएँ हैं। हमें जरूरत है उनकी मदद करने की। जब मैंने ये कार्यक्रम मध्यप्रदेश के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए शुरू किया तो छत्तीसगढ़ के बच्चों ने भी हमसे संपर्क किया और हमने इसे वहां भी प्रारंभ किया है। मैंने मु यंत्रियों को पत्र लिखा है कि वे ऐसे छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने में राज्य सरकारों की ओर से हर संभव मदद करें। उन्होंने डॉ. नरेश त्रिहान एवं पंकज मुंजाल के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया कि कुमारी रोशनी भदौरिया को इलेक्ट्रीकल साइकिल दिलाने में उन्होंने मदद की और ना सिर्फ यह एक साइकिल का मामला था बल्कि इस कार्यक्रम में हीरो के चेयरमेन पंकज मुंजाल ने 100 साइकिल प्रतिवर्ष देने की जो घोषणा की। इसी अवसर पर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश के महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने 20 साइकिल प्रतिवर्ष देने की घोषणा की। इस प्रकार प्रतिवर्ष 120 होनहार छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रीकल साइकिल मिलेंगी।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रिहान ने कहा कि रोटरी अंतर्राष्ट्रीय के माध्यम से हम अनेक चिकित्सा शिविरों में स िमलित हुए हैं। प्रतिवर्ष हमारी टीम जाती है और जो कार्य रोटरी के माध्यम से किया जा रहा है वह प्रशंसनीय है। उन्होंने प्रतिभावान छात्र-छत्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे आगे भी विवेक तनखा के साथ मिलकर बच्चों के सुनहरे भविष्य के सपनों में सहयोग करने में तत्पर हैं।
कार्यक्रम में हीरो कंपनी के चेयरमेन पंकज मुंजाल ने कहा कि डॉ. नरेश त्रिहान की कोई बात हम कभी मना कर ही नहीं सकते। क्योंकि इसके पीछे उनका प्रथम लक्ष्य 'स्वस्थ भारत और खुशहाल भारत' का सपना है। हमें ये अवसर मिला और इस विचार ने मेरे मन में ये भावना पैदा की है कि मैं विवेक तनखा के माध्यम से रोटरी क्लबों के माध्यम से 100 साइकिल प्रतिवर्ष होनहार बच्चों के लिए उपलब्ध कराऊंगा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुऐ कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश के महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने भी 20 इलेक्ट्रीकल साइकिल देने की घोषणा की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









