ऊर्जा मंत्री से विद्युत कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल मिला

Aug 03 2020

ग्वालियर। विद्युत नियमित  कर्मचारियों व पेंशनर्स का एक प्रतिनिधि मंडल कर्मचारी व  पेन्सनर्स नेता एस के जायसवाल अध्यक्ष ग्वालियर के नेतृत्व में ऊर्जा मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर से उनके ग्वालियर स्थित बंगले पर मिला एवं विद्युत कंपनियों में माह जुलाई की पेंशन 31 तारीख को नहीं दी जाने पर चर्चा की गई तो उनके द्वारा भोपाल फोन लगाकर जानकारी ली व उन्होंने उन समस्त दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही जिनकी वजह से कुछ पेंशनर्स जो आरएओ के माध्यम से भुगतान लेते हैं  का ईद व रक्षा बंधन के त्योहार पर भुगतान नहीं हो सका है। भोपाल के अधिकारियों द्वारा मंत्री को बताया गया की नियमित सभी कर्मचारियों का वेतन व वे सभी पेंशनर्स जो बैंक के माध्यम से सीधे लेते हैं को पेंशन का भुगतान हो चुका है केवल वे पेंशनर्स जो आरएओ के माध्यम से  पेंशन भुगतान लेते हैं उनका तकनीकी कारणों से बैंक में फंड ट्रांसफर ना होने के कारण भुगतान बैंक मैं समय से ना पहुंच पाने के कारण नहीं हो सका है। ऊर्जा मंत्री ने 24 घंटे के अंदर उक्त भुगतान सभी पेंशनर्स को किए जाने हेतु आदेशित किया।
इसके अतिरिक्त उनसे नियमित व पेंशनर्स को 5 प्रतिशत डीए व प्रतिवर्ष नियमित कर्मियों का लगने वाला इंक्रीमेंट नहीं दिये पर भी चर्चा की गई एवं उन्हें बताया गया की भविष्य में 26 उपचुनाव होना है इसमें उनका स्वयं  का क्षेत्र में भी चुनाव होना है, तो उनसे आग्रह किया गया कि वे शासन द्वारा रोके गये 5 प्रतिशत डीए व इंक्रीमेंट को शीघ्र देने हेतु मु यमंत्री से चर्चा कर शीघ्र दिलाने का कष्ट करें।
 इसके अतिरिक्त माननीय ऊर्जा मंत्री से पेंशनर्स व कई नियमित कर्मियो के विद्युत देयको में लगाई जा रही अमानत राशि को भी हटाए जाने व जिनसे ली जा चुकी है उसको उनके बिलों में समायोजित करने हेतु आग्रह किया गया उदाहरण स्वरूप उनको एमसीआरसी 2009 निर्णय अनुसार, पूर्व क्षेत्र कंपनी के द्वारा किए गए आदेश को भी देते हुए एक पत्र प्रदान किया गया इसमें उन्होंने शीघ्र उसके निराकरण की बात भी उन्होंने कही। प्रतिनिधि मंडल में  सर्व एसके जायसवाल, जेपी नामदेव के अतिरिक्त नियमित कर्मियों में सर्वश्री केके शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राम कुमार राय, अनिल सक्सेना व पेंशनर्स  एसोसिएशन के  सर्वश्री राम कुमार राय, एनआर अतरौलिया, बीके गौड़, पीके गुप्ता, एसके खरे, नारायण, जगदीश  हरदेव  एआर कुरैशी आदि अनेक कर्मचारी  पेंशनर्स उपस्थित थे।