नौकरी दिलाने के नाम पर 25 हजार की ठगी, आरोपी कोर्ट में पेश
Aug 03 2020
ग्वालियर। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिर तार कर लिया है। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
दरअसल ग्वालियर थाना क्षेत्र के लवकुश विहार कॉलोनी में रहने वाली नीलू रैकवार को भिंड के पिपरसाना में रहने वाले आरोपी राहुल शर्मा उर्फ हर्ष ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के लिए युवती से 30 हजार रुपए की बात हुई थी। युवती ने उसे 25 हजार रुपए दे भी चुकी थी। पीडि़ता का कहना है कि उसने दो बार दस-दस हजार और एक बार पांच हजार रुपए ऑनलाइन ट्रान्जेक्शन के माध्यम से दिए हैं। उसके बाद युवक उसे कई दिनों तक झांसा देता रहा, जिसके बाद थक हारकर युवती ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी युवती को धमकी देने लगा।
युवक के धमकी देने पर युवती ने इसकी शिकायत पुलिस में की, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिर तार कर लिया है। युवक ने बताया कि उसने सारे पैसे खर्च कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने युवक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









